फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sun's stringent attitude, mercury crosses 40 degrees

धूप के कड़े तेवर, पारा 40 डिग्री के पार

Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sun's stringent attitude, mercury crosses 40 degrees
धूप के कड़े तेवर, पारा 40 डिग्री के पार - फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पारा 40 डिग्री तापमान पार कर गया। तापमान ने अप्रैल ही मई-जून की गर्मी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन

 सूर्यदेव ने अभी से ही भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दे दिए हैं। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। अब तो ऐसा लगता है कि आसमान से आग बरस रही हो। सुबह 9 बजे ही धूप इतनी असहनीय हो जाती है कि राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

 शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक हाइवे से लेकर मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों तक में आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ रही। तेज धूप के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
बिजली संकट भी बढ़ा रहा मुसीबत
सुहागनगरी में पारा चढ़ने के साथ-साथ बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। रात्रि के समय मुरादाबाद कंट्रोल से हर रोज रोस्टिंग की जा रही है। सुबह होते ही लोकल स्तर पर कटौती शुरू हो जाती है। सुबह, दोपहर से शाम तक कई बार होने वाली कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed