फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

महिला ने फंदे से लटककर जान दी

Tue, 28 Jun 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
sucide
महिला ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन

- रविवार को सड़क हादसे में हुई थी जेठ की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र के गांव उदनी निवासी महिला का रविवार देर शाम शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन देर रात तक शव को घर पर ही रखे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल लेकर आई।

गांव उदनी निवासी किरन देवी (30) ने रविवार देर शाम गांव के बाहर बाउंड्री में बनी कोठरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और फंदे लटके महिला के शव को नीचे उतारा। उपचार के लिए मक्खनपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई। महिला का मायका मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव किरथुआ में है। देर रात मायके वालों के आने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति एदल सिंह ने बताया कि किरन ने रविवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला के जेठ मनोज की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे वह आहत थी। भाई मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर लौटे थे तब किरन द्वारा फंदा लगाए जाने की जानकारी हुई थी। किरन पर दो बेटे हैं। एदल सिंह के साथ किरन का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed