फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Substandard bricks and construction materials are being consumed in pond renovation.

Firozabad News: तालाब जीर्णोद्धार में खप रहीं घटिया ईंट व निर्माण सामग्री

Wed, 25 Dec 2024 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Substandard bricks and construction materials are being consumed in pond renovation.
फिरोजाबाद। केंद्रीय अमृत योजना के तहत हो रहे तालाब सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य में ठेकेदार की ओर से निम्न गुणवत्ता की ईंट व घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग हो रहा था। नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सुधार नहीं होने पर काली सूची में डालने की चेतावनी भी जारी की गई है।केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा में पुराने तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। करीब 1.5 करोड़ की लागत वाले तालाब जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का जिम्मा एके कंट्रक्शन आगरा को दिया गया है। बीते दिन नगर आयुक्त के निर्देश पर एक्सईएन निर्माण ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब की चहारदीवारी कार्य में निम्न गुणवत्ता वाली ईंट लगी मिलीं। यही नहीं अन्य निर्माण कार्य में भी घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का प्रयोग होते मिला। तालाब जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

जुलाई माह में कार्यदायी संस्था को कार्यादेश जारी किया गया, लेकिन वर्तमान में कार्य प्रगति भी सुस्त पाई गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर एक्सईएन निर्माण ने कार्यदायी संस्था एके कंट्रक्शन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

---
दिल्ली के अधिकारी ने भी की जांच
ढोलपुरा स्थित तालाब के निरीक्षण को दिल्ली से भी एक सदस्यीय टीम मंगलवार को फिरोजाबाद आई। टीम के सदस्यों ने अवर अभियंता विभोर कुमार के साथ तालाब सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य को देखा। बताते हैं कि इस काम की शिकायत शासन स्तर तक की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढोलपुरा में तालाब सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य चलन में है। मौके पर निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एके कंट्रक्शन द्वारा बरती जा रही लापरवाही एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई गई। संस्था पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सुधार नहीं होने पर ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
-आशीष शुक्ला एक्सईएन निर्माण नगर निगम

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed