{"_id":"bf1c826fa421de341aa027af1271e39c","slug":"sub-registrar-office-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। रजिस्ट्री आफिस में व्याप्त भ्रष्टाचार और सब रजिस्ट्रार द्वारा आम जनता एवं अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र व्यवहार के चलते रेवेन्यू बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार किया गया। इसके चलते शुक्रवार को रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने नारेबाजी की। बाद में बार हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अशोक कुमार यादव ने कहा कि रजिस्ट्री आफिस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सब रजिस्ट्रार का व्यवहार आम जनता और वकीलों के प्रति अभद्र होता जा रहा है। दस्तावेजों की रजिस्ट्री के समय वह अधिक धन वसूली के चक्कर में अड़चन पैदा करते हैं। बैठक में सब रजिस्ट्रार की जनपद से स्थानांतरण की मांग की गई। चेतावनी दी गई यदि शासन और प्रशासन ने स्थानांतरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।