फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Studies of old books in the new season will

नए सत्र में पुरानी किताबों से होगी पढ़ाई

Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Studies of old books in the new season will
नये सत्र में किसानों को लेकर अभी से चिंता होने लगी है
सरकारी प्राइमरी स्कूलों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई करेंगे। सरकार अभी नई किताबें नहीं छपवा पाई है। सभी स्कूलों को आदेश दिए हैं कि पास होने वाले बच्चों से पुरानी किताबें जमा करवा ली जाएं और कक्षा में आने वाले नए बच्चों को दे दी जाएं। जब नई किताबें छपकर आएंगी, तो बच्चों को बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले साल भी अप्रैल में किताबें नहीं छप सकीं थीं। बच्चों को पुरानी किताबें दी थीं। उसके करीब चार महीने बाद अगस्त में नई किताबें मिल पाई थीं। इस बार भी किताबें नहीं छप पाई हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने सभी बीएसए को आदेश दिए हैं कि एक अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र के लिए फिलहाल अंतरिम व्यवस्था के तहत पुरानी किताबें बच्चों को बंटवा दी जाएं। इसके लिए परीक्षा दे चुके बच्चों से किताबें जमा करवा ली जाएं और नए बच्चों को बांट दी जाएं। किताबें छप कर आने पर नई किताबें बंटवाई जाएं।
विज्ञापन


जुलाई से पहले नहीं मिल पाएंगी नई किताबें
इस बार भी नई किताबें बच्चों को जुलाई से पहले नहीं मिल पाएंगी। इसकी वजह यह है कि अभी मार्च में तो पाठ्य पुस्तक नीति जारी हुई है। उसके बाद टेंडर करने, छपने, उनकी जांच होने और फिर वितरण में कम से कम तीन महीने का समय लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक किताबें नहीं आतीं, पुरानी किताबों को जमा करा लें। उन्हीं से पढ़ाई शुरू करा दें। नई किताबें आते ही स्कूलों में भिजवा दी जाएंगी।
बालमुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed