फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students will be able to study on computers in Kanwara's e-library

Firozabad News: कनवारा की ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर पर पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to study on computers in Kanwara's e-library
कनवारा में ई लाइब्रेरी में लगे कम्प्यूटर।संवाद
फिरोजाबाद। हाथवंत ब्लॉक के कनवारा ग्राम पंचायत में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की गई। मॉडल के रूप में तैयार ई-लाइब्रेरी में छह कंप्यूटर लगाने के साथ ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। पंचायतघर प्रांगण को साफ सुथरा रखने के साथ ही यहां रंग-रोगन कराया गया है। ग्राम सचिवालय का मीटिंग हॉल भी ईको साउंड सिस्टम युक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के द्वारा शहर जैसी सुविधाएं ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि ग्रामीण जनता के साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर पढा़ई करने को कहीं बाहर दौड़ नहीं लगानी पड़े। ग्राम पंचायतों में एक ओर जहां पंचायत सचिवालय की स्थापना करके उनमें प्रधान, सचिव के साथ पंचायत सहायक के कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत की मीटिंग करने को भव्य हॉल का भी निर्माण कराया गया है। कनवारा पंचायत में बना यह हॉल काफी अत्याधुनिक है। पंचायत सचिवालय प्रांगण में ही ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए छह कंप्यूटर, फर्नीचर लगाकर ई लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। ताकि ग्राम पंचायत के बच्चे अपनी बेहतर पढ़ाई कर सकें। यहां पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। किताबें साथ लानी होंगी। कंप्यूटर एवं इंटरनेट की सुविधा का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन



- पंचायत सचिवालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। ताकि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं बेहतर पढ़ाई करके अपना भविष्य को संभाल सके। शुरूआत में छह कंप्यूटर लगाकर पढ़ाई की शुरूआत करा दी है। जरूरत पड़ने पर ग्राम प्रधान के साथ पहल करके और कंप्यूटर स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनील कुमार, पंचायत सचिव कनवारा हाथवंत


ग्राम पंचायत में पंचायत घर के साथ-साथ सामुदायिक शौचालय को काफी अच्छा बनवाया है। ताकि ग्राम पंचायत जिले में अपनी अलग पहचान बना सके। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए ई लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। अच्छी मीटिंग हॉल बनाया गया है।
सरोज देवी, ग्राम प्रधान कनवारा हाथवंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed