फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students pledged to protect the environment by planting saplings.

Firozabad News: छात्रों ने पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 08 Jul 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Students pledged to protect the environment by planting saplings.
जलेसर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. ओमकार ने पौधरोपण किया। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर चुनौती हैं, जिससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ इस अभियान में भाग लिया। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि प्रत्येक स्वयंसेवक ने एक-एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली। परिसर में पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिए गए, जिससे यह कार्यक्रम एक व्यापक जनजागरूकता का माध्यम बन गया। कार्यक्रम में डॉ. गिरंद सिंह, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. प्रणय छिब्बर, डॉ. शालिनी यादव सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed