फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   students jam Highway due to not opening account

खाता न खोलने पर छात्रों ने हाईवे किया

Thu, 24 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
students jam Highway due to not opening account
स्कॉलरशिप के लिए खाता खुलवाने भारतीय स्टेट बैंक बाईपास शाखा पहुंचे छात्रों के साथ मैनेजर ने अभद्रता करते हुए खाता खोलने से मना कर दिया। इसके विरोध में राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र एकत्रित हो गए। उन्होंने हाइवे पर जमकर हंगामा काटा। बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारियों के समझाने के बाद भी छात्र बमुश्किल माने। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों का कहना था कि स्कॉलरशिप का फार्म भरने की अंतिम तिथि गुरुवार है। लेकिन बैंक में खाता नहीं खुल रहा है। 15 दिनों से लौटाया जा रहा है। गुरुवार को छात्र राहुल बैंक पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने छात्र से अभद्रता कर बैंक से बाहर निकाल दिया। छात्र के अभद्रता की खबर कॉलेज के अन्य छात्रों को लगी तो सभी बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। छात्र बैंक मैनेजर के खिलाफ उग्र होते दिखाई दिए। काफी देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। कुछ समय बाद फिर छात्र आंदोलित हो गए। उन्होंने सर्विस रोड को जाम कर दिया। बाद में मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी भी पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोबारा छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शाम को फिर लगाया जाम, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप
फीरोजाबाद।  छात्र दोपहर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर हंगामा कर रहे थे तो  उनके खाते शाम पांच बजे खोलने का आश्वासन दिया। छात्र पांच बजे फिर से बैंक  पहुंच गए, लेकिन बैंक को देखकर छात्र फिर भड़क गए। छात्रों ने हंगामा शुरु  कर दिया। भारी मात्रा में पुलिस बल भी पहुंच गया। छात्रों ने आरोप लगाया  है कि अपनी हक की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने न्याय दिलाने की जगह  लाठीचार्ज किया है। बैंक प्रबंधक सुरजीत सिंह का कहना है कि पांच सौ छात्र  बैंक में आ गए थे, इसलिए उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। बाद में सभी के खाते  खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed