फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students and passers-by upset due to jam at Gandhi Park intersection

Firozabad News: गांधी पार्क चौराहे पर जाम से विद्यार्थी और राहगीर परेशान

Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students and passers-by upset due to jam at Gandhi Park intersection
गांधी पार्क चौराहे पर जाम से विद्यार्थी और राहगीर परेशान
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी के काम के कारण सुबह और दोपहर को यातायात हो जाता है बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर के गांधी पार्क चौराहे से लेकर नगर निगम के सामने तक रोजाना सुबह यातायात बाधित होने से बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांधीपार्क के पास सुबह आठ बजे और दोपहर दो बजे प्रतिदिन यातायात जाम हो जाता है। इसकी वजह से किड्स कॉर्नर, एमजी इंटर कॉलेज, एमजी बालिका डिग्री कॉलेज के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी रोजाना स्कूल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका बड़ा कारण स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले काम की धीमी गति है।
सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गांधी पार्क चौराहे पर जाम की स्थिति यह रही है कि दोनों तरफ वाहनों का रेला था। लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। वहीं इस रोड पर स्थित स्कूलों की छुट्टी भी इसी समय कर दी गई। इसके कारण विद्यार्थी भी जाम के कारण परेशान हो गए। जाम के कारण बच्चों को स्कूल से लेने आए अभिभावकों की गाड़ियां भी फंस गई। हनुमान गंज निवासी केशव राठौर ने बताया कि अभिभावक बच्चों को समय पर घर से स्कूल पहुंचाने के लिए निकल जाते हैं। गांधी पार्क के पास आए दिन उनके वाहन जाम में फंस जाते हैं। यह सिलसिला एक दिन का नहीं है। बल्कि रोजाना सुबह वहां ट्रैफिक जाम हो रहा है। इससे जहां स्थानीय लोग परेशान हैं तो वहीं स्कूली बच्चे भी इससे परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक मीनाक्षी गुप्ता का कहना है कि तेज धूप में इन स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान करीब डेढ़ से दो बजे तक ट्रैफिक जाम होने का कारण सड़क के दोनों तरफ खड़े किए जाने वाले वाहन हैं। जिससे सड़क का दायरा सिकुड़ जाता है। और वहां से वाहनों की आवाजाही सही से नहीं हो पाती। यही कारण है कि रोजाना वहां ट्रैफिक जाम हो रहा है। बच्चों को परेशानी होती है। जो सड़के स्मार्ट सिटी के तहत खोदी गई है, उन्हें जल्द ठीक किया जाए। जिससे जाम की स्थिति कुछ कम हो सके। यातायात प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि इस दिशा में जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की गाड़ियां जाम में फंसी
पॉलीवाल हॉल में सोमवार को प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाने के लिए जिलाधिकारी व एसएसपी ने बैठक ली थी। बैठक के बाद जब यह अधिकारी बाहर निकले तो वाहनों के रेले में जनपद के कई अधिकारियों की गाड़ी भी फंस गई। हालांकि डीएम व एसएसपी तो बैठक में सबसे पहले निकले, इसके कारण गनीमत यह रही कि उनकी गाड़ियां जाम से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed