फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   student tried to commit suicide by jumping into canal In Firozabad who became pregnant after love affair

UP: बहन के देवर से हुआ इश्क... हदें पार कर गई नौवीं की छात्रा, जांच रिपोर्ट देख उड़े होश; नहर में लगा दी छलांग

Sat, 02 Mar 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बहन के देवर से इश्क हुआ तो नौवीं की छात्रा हदें पार कर गई। जांच रिपोर्ट देखकर उसके होश उड़ गए। घरवालों ने फटकार लगाई तो जान देने के लिए नहर में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
student tried to commit suicide by jumping into canal In Firozabad who became pregnant after love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन के देवर से नजदीकी होने के बाद गर्भवती हुई छात्रा ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे और उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले आई। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। परिजन को सूचना दी गई है।

विज्ञापन


मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा नौ की छात्रा ने शनिवार को नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। नहर में कूदी छात्रा को देख आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे नहर से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस छात्रा को अपने साथ थाने ले गई। 

विज्ञापन

बहन के देवर से हुआ प्रेम-प्रसंग

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि बहन के देवर से उसकी नजदीकियां हो गईं थीं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह एक-दूसरे से मिलने लगे थे। कुछ समय बाद छात्रा गर्भवती हो गई। इस बात की भनक छात्रा के परिजन को हो गई। इसके चलते उन्होंने छात्रा को डांट-फटकार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कराकर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा

फटकार से क्षुब्ध होकर छात्रा ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रा के परिजन को थाने बुलाया। शनिवार शाम चार बजे करीब छात्रा की मां थाने पहुंची। जहां छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि यह मंदबुद्धि है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उसे उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed