फिरोजाबाद। जमीयतुल उलाम ए हिंद की फिरोजाबाद शाखा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से एमए अंग्रेजी में मंडल टॉप करने वाली छात्रा इंशा खान का शेखुलहिंद अवार्ड देकर सम्मान किया। जमीयतुल उलमा ए हिंद के जनरल सेक्रेटी मुफ्ती कासिम रजी ने कहा कि इंशा खान दाऊदयाल डिग्री कालेज की छात्रा है। इंशा को पिछले दिनों प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल प्रदान करके सम्मानित किया था।
अध्यक्षता करते हुए तालीमी बोर्ड के उपाध्यक्ष मुफ्ती रजीउद्दीन ने कहा कि हमारे लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि एक ऐसे समुदाय की बच्ची ने यह सम्मान प्राप्त किया है, जिसमें महिलाओं की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। मुख्य अतिथि मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि जमीयतुल उलमा ए हिंद शेखुल हिंद अवार्ड जनपद मंडल अथवा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान करता है। मौलाना तैय्यब फारुख कासमी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौलाना मोहम्मद हाफिज गुफराली, मौलाना वसी मुकर्रम कासमी, मौलाना अब्दुल रहमान कासमी, मौलाना मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे।