फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stones, firing between 88 percent voting

पथराव, फायरिंग के बीच 88 प्रतिशत मतदान

Sat, 28 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stones, firing between 88 percent voting
जिले में प्रथम चरण का मतदान तीन ब्लाकों में पथराव फायरिंग के बीच 77.92 प्रतिशत हुआ। फर्जी मतदान को लेकर हुए पथराव एवं फायरिंग में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। दारापुर मिलावली में पीठासीन अधिकारी की जल्दबाजी के कारण ग्रामीण आक्रोशित हुए और पथराव कर पोलिंग टीम को लाने वाली बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कौरारी में फायरिंग एवं सरसौली, अगौधा सहित कई गांवों में पथराव हो गया। इसके बाद गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

 प्रथम चरण में अरांव, जसराना एवं हाथवंत ब्लाक में मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। वोटरों को लाने के लिए खूब वाहनों का प्रयोग हुआ। सरसौली में प्रत्याशियों के बस्ते पर हुए बवाल में नगला धनुआ निवासी वर्तमान प्रधान बादाम के पति चरन सिंह जेठ राजपाल व देवर वीरपाल घायल हो गए। चरन सिंह का आरोप है कि वह अपने गांव से वोटरों को लेकर आए थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया। तीनों लहूलुहान हो गए। इस दौरान फायरिंग की गई। पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। सकतपुर में सुभाष और उपकार के बेटे में आपस में विवाद हुआ। नसूपुर सजैती में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस भिड़ गए। यहां 20 मिनट तक मतदान हुआ। शेखूपुर से भी झगडे़ की अफवाह उड़ा दी। नगला नरैनी में दो प्रत्याशियों में विवाद हुआ। जसराना के दारापुर मिलावली में बूथ संख्या 278 एवं 279 हैं। यहां बूथ 278 के पीठासीन अधिकारी मोहम्मद नजीम सिद्दीकी अपनी टीम अवधेश कुमार, गिरिजेश कुमारी व दिलीप को साथ लेकर निजी वाहन से मतपेटी लेकर चले गए। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जेई प्रवीन कुमार का घेराव किया। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम टूंडला व सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज के साथ पहुंचे। इस दौरान किसी ग्रामीण के पुलिस का लाठी लग गई। ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पोलिंग पार्टी को लेने पहुंची बस के शीशे टूट गए। एसडीएम जसराना पोलिंग एजेंट और प्रत्याशी को लेकर एलआर इंटर कालेज पहुंचे और मतपेटी चेक कराई। इसके बाद मामला शांत हुआ। नगला अमर सिंह, नगला मदना, जाजूमई एवं खेरिया पटीकरा में विवाद हुआ। बझेरा में भी विवाद हुआ। हाथवंत ब्लाक एवं थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम कौरारी में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। शाम को मतदान के बाद दो पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही एडीएम, एएसपी सिटी उदय शंकर, नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। ब्रजेश एवं महावीर घायल हो गए। अगौधा में फर्जी मतदान को लेकर आधा घंटे तक पथराव हुआ। शेखनपुर एवं फरिहा देहात बूथ पर फर्जी वोटर को नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सौंपा। भकार एवं इटाहरी में विवाद हुए।
विज्ञापन


दारापुर मिलावली के पीठासीन अधिकारी की मनमानी के कारण ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा था। पूरे मामले की जांच कराकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजीत कुमार सीडीओ फीरोजाबाद।

डीएम, एसपी डाले रहे डेरा
फरिहा (ब्यूरो)। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव पर निगरानी रखने के लिए डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव काफी देर तक फरिहा थाने में डेरा ही डाले रहे। यहां से हाथवंत एवं जसराना दोनों ही ब्लाकों की रिपोर्ट मिल रही थी। वह कई बूथों पर खुद ही दस्तक देने पहुंचे।

रोड के किनारे खड़ी गाड़ी पुलिस को सौंपी
फरिहा। भकार एवं इटाहरी के मध्य रोड के किनारे खड़ी मारुति सुजुकी को जैसे ही नगर मजिस्ट्रेट ने पकड़ने का प्रयास किया तो चालक मौके से भाग गया। लेकिन उन्होंने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए फरिहा पुलिस को सौंप दिया।

नगर मजिस्ट्रेट ने कई फर्जी वोटर पुलिस को सौंपे
फरिहा/जसराना। हाथवंत एवं जसराना ब्लाक में बड़ी संख्या में बूथों पर नाबालिग के साथ ही फर्जी वोटरों को पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने शेखनपुर बूथ पर एक ग्रामीण को फरिहा पुलिस को सौंप दिया। वह बूथ पर फर्जी मतदान करने पहुंचा था। फरिहा देहात में फर्जी वोट डालने आए जगवीर निवासी शीतलपुर को पकड़ा। पुलिस ने उसे फरिहा थाने भेज। इधर मतदान के दौरान एसडीएम जसराना एवं सीओ ने भी कई बूथों पर गलत आईडी को लेकर वोट डालने पहुंचे कम आयु के वोटरों की आईडी को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के वोटर कुशियारी, टोडरपुर भोथरी, बझेरा बुजुर्ग, घाघऊ में मिले थे। उन्होंने कहा कि ऐसे वोटरों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया जाएगा।

मतदान के समय को लेकर हुआ विवाद
फरिहा/जसराना। फरिहा क्षेत्र के मछरिया स्थित मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ने शाम को 4.30 बजे मतदान बंद करा दिया तो ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स ने काफी समझाने के बाद मामले को शांत कराया। नगला भूड़ में पिंकी पुत्री जय प्रकाश का ही वोट बमुश्किल डाला जा सका। शेष को पुलिस फोर्स ने बैरंग लौटा दिया।



समय      अरांव       हाथवंत    जसराना   कुल
नौ बजे     12.98    15.60   10.95     13.95
11 बजे     31.00    36.00   34.00   33.00    
एक बजे   49.00    56.00   56.00    53.73
तीन बजे   65.00    71.00    69.00    68.00
4.30 बजे  76.42    79.29  78.04    77.92
--------------------------------

मतदान में हाथवंत के वोटर रहे अव्वल
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रथम चरण के मतदान में हाथवंत ब्लाक के वोटर अव्वल रहे। यहां 79.29 प्रतिशत जबकि सबसे कम अरांव में 76.42 प्रतिशत तथा जसराना में 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मतदान का प्रतिशत जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में आठ से दस प्रतिशत तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed