{"_id":"621a719fcd96564abf7646e3","slug":"stone-pelting-over-gram-sabha-land-nine-injured-firozabad-news-agr5254640197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा की जमीन को लेकर पथराव, मारपीट नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा की जमीन को लेकर पथराव, मारपीट नौ घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी के गांव फतेहपुरा में ग्रामसभा की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात को विवाद हो गया। इस दौरान पथराव हुआ और दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को देर रात डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी उदयवीर और देवेंद्र पाल के बीच ग्रामसभा की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को लेकर शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीण विवाद को शांत कराने के साथ ही पुलिस को सूचना देते। तब तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।
इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना नारखी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में उदयवीर पक्ष से उदयवीर, पूजा, कल्पना, जगवीर दूसरे पक्ष से देवेंद्र पाल, जितेंद्र, निधी, सोनम और अरिहंत घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही घायलों को उपचार को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच ग्रामसभा की जमीन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हुई है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।