फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelting, firing on protest against littering

गंदगी करने के विरोध पर पथराव, फायरिंग

Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing on protest against littering
नारखी। दीवार के समीप गंदगी करने के विरोध पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग कर पथराव किया। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दौलतपुर निवासी रामवीर सिंह का आरोप है कि सोमवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। रिश्तेदार ऑटो से आए थे। ऑटो गांव के ही रिव्यू यादव के मकान के पास दीवार के सहारे खड़ा था। रिश्तेदार को बेटा दीवार के पास शौच करने चला गया। तभी आरोपी रिव्यू और रिंकू ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसका जाहर सिंह ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने घर में धावा बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपियों ने पथराव व फायरिंग कर दी। पैर में छर्रे लगने से रामवीर घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित रामवीर की तहरीर पर रिव्यू और रिंकू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed