फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelting continued for half an hour in Rajpur Kotla over water drainage dispute.

Firozabad News: पानी निकासी के विवाद में राजपुर कोटला में आधे घंटे तक पथराव

Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Nov 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting continued for half an hour in Rajpur Kotla over water drainage dispute.
राजपुर कोटला में दोनों पक्षों से होता पथराव। वीडियों ग्रेफ - फोटो : राजपुर कोटला में दोनों पक्षों से होता पथराव। वीडियों ग्रेफ
- दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नारखी पुलिस ने 28 नामजद और 10 से अधिक अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कोटला में बृहस्पतिवार देर शाम पानी निकासी के एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गौरव पक्ष और जयप्रताप सिंह पक्ष के लोग करीब आधा घंटा तक आमने-सामने रहे, जिसमें जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 28 नामजद और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने गांव के भयावह माहौल को उजागर किया।

विवाद बृस्पतिवार शाम गौरव और जयप्रताप सिंह पक्षों के बीच पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग एकजुट हो गए और विवाद ने बड़े संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थरों की बौछार होने लगी, साथ ही लाठी-डंडे भी चलने लगे। गांव में करीब आधे घंटे तक भगदड़ मची रही और चारों ओर लोगों की चीख-पुकार की आवाजें गूंजती रहीं। ग्रामीण जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। पुलिस की जांच में आया है कि यह विवाद नया नहीं है। करीब छह माह पहले पानी निकासी की शिकायत तहसील में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद डेढ़ माह पहले गांव में तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश उस समय शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन




दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि पुलिस ने घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस ने जयप्रताप सिंह की तहरीर पर गौरव, शिवम, वीरेंद्र, पुष्पेंद्र, रवी, आकाश, राजू, मंजू, अंशू, विक्रम और 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से गौरव की तहरीर पर जयप्रताप, तीर्थपाल, ऊदल, नीरेंद्र उर्फ बॉबी, शिवप्रताप, टिंकू, विशाल, रिषभ, दीपक, सूरज, आकाश प्रताप, मनोज, राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश पाल, श्याम प्रताप, सचिन प्रताप, नरेश सिंह सहित अन्य नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed