फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelting and firing took place after dispute between two parties over old enmity in Firozabad

UP: पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पथराव के बाद फायरिंग; दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 06:24 PM IST
सार

बीती 10 मार्च से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। आरोपी दो दिन से झगड़ा करने को आतुर दिखाई देते थे। शनिवार शाम को भी पीड़ित पक्ष की पिटाई की थी। क्षेत्र में लगातार हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Stone pelting and firing took place after dispute between two parties over old enmity in Firozabad
मक्खनपुर थाना, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मारपीट के साथ पथराव होने लगा। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो गए। आरोपियों ने एक के बाद एक कई फायर दागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित कई फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा में रविवार का दिन आतंक भरा रहा। भोर होते ही पुराने विवाद के चलते आरोपी पक्ष के अनुराग उर्फ चुईया, देवेन्द्र ने अपने परिवार के सदस्यों रोहित, पूरन सिंह, सुनीता और बबिता के साथ कृपाल सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद ईंट-पत्थर से हमला किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Etah: जब भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पकड़ा ब्रश... जुट गए सामुदायिक शौचालय की सफाई में, लोगों ने सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लोग जैसे तैसे जान बचाकर घर की ओर भागे। आरोपियों ने पथराव कर दिया। बात यहां थमीं नहीं। इसके बाद अनुराग और देवेंद्र पीड़ितों के ऊपर सीधे एक के बाद एक लगातार फायर झोंक दिए। फायरिंग होते ही आसपास के ग्रामीण घरों में कैद हरे गए। 

पीड़ित परिवार के लोग भी घर के कमरे में बंद हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घटना के करीब 25 मिनट के बाद मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी पक्ष के देवेन्द्र, पूरन सिंह और अनुराग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने संभाली सुरक्षा की कमान

घटना की जानकारी पर थाना पुलिस की लेट लतीफी के बाद सीओ शिकोहाबाद देवेन्द्र सिंह गांव जेबड़ा पहुंच गए। सीओ ने गांव के लोगों से पूछताछ की। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार में घायलों का चिकित्सकी परीक्षण भी कराया गया है।

चोरी करने का था मामला

गांव जेबड़ा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि बीते दस मार्च को घर में चोरी हुई थी और गांव के लोगों ने अनुराग को घर में घुसते और निकलते देखा था। इसी के चलते उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में राजीनामा करने के लिए कई बार उसने दवाब बनाया, लेकिन वह राजीनामा करने के लिए तैयार नहीं हुआ। 



शनिवार को अनुराग ने अपने परिवार के साथ मां और छोटे भाई की पत्नी से गाली-गलौज के बाद पिटाई की थी। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। उसके बाद रविवार को सुबह सात बजे बजे आरोपियों ने फिर से हमला कर दिया।

मक्खनपुर के गांव जेबड़ा में पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने रविवार को फिर से पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के साथ फायरिंग की। इसमें बबिता, सुनीता, रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य की गिरफ्तारी को दो टीम बनाई हैं। -देवेन्द्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed