फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stepfather has been raping his minor daughter for one and a half years

Firozabad News: सौतेला पिता डेढ़ वर्ष से कर रहा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stepfather has been raping his minor daughter for one and a half years
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी नाबालिग पुत्री से सौतेला पिता डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने आपबीती मां को बताई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। सौतेला पिता नाबालिग पुत्री से डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा है। साथ में वीडियो भी बना रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसने तीन साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से चार वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। सौतेला पिता गैर जनपद का निवासी है। शादी के बाद से ही उसने सौतेली पुत्री से छेड़खानी शुरू कर दी। उसके बाद डरा धमकाकर डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पिता ने धमकी देते हुए उसे शांत करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। मां ने शुक्रवार की रात ही थाना पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वीडियो भी उपलब्ध हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed