फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   steal in mahaveer nagar

महावीर नगर में चाेरी

Thu, 10 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 10 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
steal in mahaveer nagar
बेखौफ बदमाशों ने महावीर नगर और नगला विश्नू स्थित गुरु नगर में बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और हजारों रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह जगार होने पर हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीर नगर गली नंबर आठ में डीएम द्विवेदी परिवार के साथ रहते हैं। विगत 16 अगस्त को उनकी तबीयत खराब हो गई  तो वह परिवार के साथ दिल्ली में अपने बेटे हिमांशु के पास चले गए। वहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार रात बदमाशों ने उनके बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह क्षेत्रीय से पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। इसके बाद वे दिल्ली से दोपहर बाद घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित पक्ष से तहरीर ली। पीड़ित की पुत्रवधू नेहा शर्मा का आरोप है कि बदमाश करीब छह लाख रुपये के आभूषण और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन

वहीं थाना लाइनपार के नगला विश्नू गुरु नगर निवासी अतर सिंह पुत्र कालीचरन परिवार के साथ बुधवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने मकान में धावा बोल दिया। बदमाश हजारों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed