{"_id":"68e404d9dd2bf3912903517c","slug":"statement-of-the-girl-recorded-in-the-court-in-the-case-of-sexual-abuse-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-157851-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यौन शोषण के मामले में कोर्ट में दर्ज कराए युवती के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यौन शोषण के मामले में कोर्ट में दर्ज कराए युवती के बयान
Mon, 06 Oct 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। इटावा की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। फिरोजाबाद उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक, उनकी पत्नी एवं आरोपी पुत्र के खिलाफ इस मामले में शिकोहाबाद में केस दर्ज है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी निवासी लव कुमार ने इटावा की एक युवती से दोस्ती कर ली थी। युवती उस दौरान फरीदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर रही थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती ने दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद उसे शिकोहाबाद अपने घर लाकर अपने पिता सोनील कुमार तथा मां रानी देवी से मुलाकात करवाई। साथ ही शादी करने का आश्वासन देकर पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित युवती के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए हैं। अब पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि हमने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिये हैं। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही है।