फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stalled mouth blowing, bangles and construction units will soon get oxygen for one and a half months

डेढ माह से ठप माउथ ब्लोइंग,चूडी एवं निर्माण इकाईयों को जल्द मिलेगी ऑक्सीजन

Wed, 26 May 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Stalled mouth blowing, bangles and construction units will soon get oxygen for one and a half months
फिरोजाबाद। करीब डेढ़ माह से ठप माउथ ब्लोइंग, कांच ट्यूब निर्माण एवं चूड़ी उत्पादन प्रक्रिया को जल्द ही ऑक्सीजन मिलेगी। शासन द्वारा कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे आते ही औद्योगिक एवं निर्माण इकाईयों को ऑक्सीजन सप्लाई सुचारु कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को इस आशय के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के औद्योगिक आस्थानों में ऑक्सीजन गैस की सप्लाई बंद होने के कारण करीब डेढ़ माह से कांच ट्यूब, माउथ ब्लोइंग कारखानों में निर्मित कांच उत्पादों की डेनिया एवं चूड़ी कटाई जैसे कार्य प्रभावित हैं। ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक की वजह से निर्माण एवं वेल्डिंग संबंधी कार्य भी पटरी से उतरे हुए हैं लेकिन उक्त सभी कार्यों एवं कांच इकाईयों में उत्पादन का प्रक्रिया जल्द ही फर्राटा भरेगा। शासन ने औद्योगिक आस्थानों में सशर्त ऑक्सीजन गैस की सप्लाई सुचारु कराने के निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कुल उत्पादित ऑक्सीजन का 70 प्रतिशत भाग चिकित्सा कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा जिलों व शहरों में ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग करने वालों को भी प्लांट से प्राप्त कुल सप्लाई का 70 प्रतिशत स्टॉक चिकित्सीय कार्यों को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। शेष तीस प्रतिशत ऑक्सीजन ही औद्योगिक इकाईयों को मांग के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन

---------------
प्रतिदिन शासन स्तर से होगी मॉनीटरिंग-
ऑक्सीजन सप्लाई की पूरी मॉनीटरिंग शासन स्तर पर होगी। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के द्वारा जारी निर्देशों में ऑक्सीजन उत्पादन एवं रिफलिंग करने वालों को एक प्रारूप में जरूरी सूचनाएं शासन को भेजनी होगीं। स्थानीय अधिकारियों को भी इस बाबत निर्देश जारी हुये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed