फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP Piyush Srivastava said farewell

एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव को दी विदाई

Sat, 23 Jan 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
SSP Piyush Srivastava said farewell
पुलिस महकमे में नई प्रणाली अपनाने और पंचायत चुनाव के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर एसपी पीयूष श्रीवास्तव का अभिनंदन किया गया। बुलंदशहर स्थानांतरण होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी पीयूष श्रीवास्तव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि चुनाव के दौरान फीरोजाबाद में कानून व्यवस्था मीटिंगों की नजीर होती है। निष्पक्ष चुनाव में जिले की पुलिस और एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने कहा कि सीसीटीएनएस के एक प्रयास ने राष्ट्रीय स्तर पर फीरोजाबाद को पहचान दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम टूंडला पंकज वर्मा ने कई अभियानों की सफलता का श्रेय पीयूष श्रीवास्तव को दिया। बता दें कि पीयूष श्रीवास्तव ने 29 जनवरी 2015 को 58 वें एसपी के रूप में जिले का चार्ज ग्रहण किया था। जिले में करीब एक साल का उनका कार्यकाल रहा। उनका स्थानांतरण बुलंदशहर कर दिया है। विदाई समारोह में नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एआरटीओ नीतू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ सदर जगदीश सिंह, सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed