{"_id":"67267ad812766976b2079944","slug":"ssp-changed-six-police-station-incharges-including-ramgarh-rasulpur-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-136405-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसएसपी ने रामगढ़, रसूलपुर सहित छह थाना प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसएसपी ने रामगढ़, रसूलपुर सहित छह थाना प्रभारी बदले
Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शनिवार को जिले के छह थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। थाना रसूलपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार को प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। टूंडला थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा अब थाना रसूलपुर के नए प्रभारी होंगे। फरिहा में तैनात शेर सिंह को जसराना का नया थाना प्रभारी बनाया है यहां पर तैनात अंजीश कुमार सिंह अब टूंडला के थाना प्रभारी बनाए गए हैं। थाना मक्खनपुर में तैनात संजीव कुमार दुवे को थाना प्रभारी रामगढ़ तथा रामगढ़ थाने में तैनात उदयवीर सिंह मलिक को थाना प्रभारी मक्खनपुर बनाया गया है।
बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई, एक की मौत
सिरसागंज। सिरसागंज नवीन मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने के कारण बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है।
हादसा शनिवार की शाम को साढ़े सात बजे के करीब हुआ। जायमई निवासी राहुल अपने साथी अंंशुल के साथ बाइक से कसबा सिरसागंज से अपने गांव वापस जा रहा था। उसकी बाइक सिरसागंज मंडी के पास पहुंची थी कि इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में राहुल की मौत हो गई। घायल अंशुल को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव सिंह ने बताया कि सिरसागंज मंडी के समीप हुए हादसे में एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है।