{"_id":"68812de2f8a66a0c1f052037","slug":"sso-of-jatpura-feeder-died-due-to-drowning-in-the-river-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-152915-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जटपुरा फीडर के एसएसओ की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जटपुरा फीडर के एसएसओ की नदी में डूबने से मौत
Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे संविदा विद्युत एसएसओ की उटंगन नदी पार करते समय डूबकर मौत हो गई। एसएसओ थाना नगला सिंघी के जटपुरा फीडर पर तैनात थे।
आगरा के थाना पिनाहट के गांव नया पुरा निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार टूंडला के थाना नगला सिंघी अंतर्गत गांव जटपुरा सब स्टेशन पर संविदा एसएसओ पद पर तैनात थे। वह मंगलवार शाम चार बजे करीब ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रहा थे। पिनाहट स्थित उटंगन नदी सुखलाल पुरा घाट पर नाव न मिलने पर वह ट्यूब द्वारा घर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड जाने से वह नदी में डूब गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने शव को निकाला। थाना पिनाहट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जटपुरा फीडर पर विद्युत कर्मियों ने एसएसओ की मौत पर दुख जताया है। संवाद