फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSB jawan shot himself, family members screamed as soon as the body arrived

Firozabad News: एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली, शव आते ही चीख उठे परिजन

Thu, 18 Apr 2024 04:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan shot himself, family members screamed as soon as the body arrived
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी एसएसबी के जवान ने लखीमपुर में सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौत की खबर देर रात परिजनों को हुई। रात में ही परिजन शव लेने के लिए शहर से रवाना हो गए। बताते हैं कि जवान ने रोजाना की तरह मंगलवार को भी 15 मिनट वीडियो कॉलिंग पर बात की थी। लेकिन कोई परेशानी साझा नहीं की। परिजन का आरोप है कि मौत का कारण समझ नहीं आ रहा। थाना रामगढ़ क्षेत्र के न्यू रामगढ़ निवासी 33 वर्षीय संजय सिंह यादव वर्ष 2012 में एसएसबी में तैनात हुए थे। वह चार भाई थे। जिनमें संजय के अलावा नीरज, अविनेंद्र, राहुल हैं। परिजनों की माने तो मंगलवार दोपहर 12 बजे संजय ने पत्नी मंजू देवी से फोन पर वीडियो कॉलिंग की थी, जिसमें रोजाना की तरह ही उन्होंने बात की । शाम को संजय के पिता को रात करीब नौ बजे बेटे द्वारा आत्महत्या करने की खबर स्टाफ ने दी। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक के दो बेटे जिसमें 14 वर्षीय बेटी खुशबू और 12 वर्षीय बेटा कुशल हैं। संजय 5 साल से लखीमपुर में तैनात था। संजय 9 फरवरी को 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और 22 मार्च को ड्यूटी पर चले गए थे। उनका शव लेने के लिए परिवार के लोग मंगलवार देर रात ही लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे शव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवारीजन चीख उठे। आस पड़ोस के लोगों ने परिवारीजनों को सात्वंना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed