फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports teach mutual cooperation

खेल सिखाते हैं पारस्परिक सहयोग

Sat, 19 Dec 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sports teach mutual cooperation
ब्लूमिंग बड्स स्कूल में बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखने एवं उनकी शारीरिक मानसिक क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से दो दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस शनिवार के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पाली इंटर कालेज डा. विनोद यादव और ब्लूमिंग बड्स के प्रबंधक राज पचौरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक राज पचौरी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई और मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बद कक्षा एक एवं दो के छात्रों की साइकिल दौड़ को प्रधानाचार्य सुमन पचौरी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. विनोद यादव ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में पारस्परिक सहयोग, सद्भावना, सहिष्णुता एवं सामूहिक से करने की क्षमता का विकास होता है। प्रथम दिवस की प्रतियोगिता में साइकिल दौड़ में ओम प्रथम, विराट द्वितीय, वरुण तृतीय रहा। वहीं 50 मी. दौड़ बालिका के जी ग्रुप में आस्था प्रथम, समृद्धि द्वितीय, 50 मी. दौड़ बालक एलकेजी ग्रुप में ओमवीर विजेता रहे। फ्रॉग जंप में स्वेजल विजयी रही और कुर्सी दौड़ में अमृता विजयी रही। यूकेजी 50 मी. दौड़ में आयुष और कुर्सी दौड़ में कल्याणी विजेता रहीं। कक्षा एक में 50 मी. दौड़ में विशाल और लड़कियों में प्रांजली विजेता रहीं। प्राइमरी बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में शिल्पी प्रथम, चाहत द्वितीय, तान्या तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, सनी द्वितीय, शिवांक तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग 100 मी. दौड़ में हिमांशी प्रथम, तनु द्वितीय, निशा तृतीय और बालक वर्ग में गोविंद प्रथम, अजय द्वितीय, अनुज तृतीय रहे। बैडमिंटन प्राइमरी बालक वर्ग में देवांश पाराशर और जूनियर वर्ग में सचिन विजेता रहे। रस्साकशी में कक्षा एक और दो बालक वर्ग में ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में रेड हाउस विजयी रहा। रस्साकशी बालिका प्राइमरी वर्ग में ब्लू हाउस और जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस विजयी रहा। टेबिल टेनिस बालक वर्ग में सुमित विजेता रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक राज पचौरी ने प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका मेघा यादव, विजय शर्मा व विजय चतुर्वेदी ने निभाई। इस अवसर पर संजीव, संतोष तिवारी, कुणाल वर्मा, नीलम सिंह, रंजना, मांडवी, प्राची, नीतेश गुप्ता, संजय, रश्मि, ममता मिश्रा, अमित उपाध्याय, यतेंद्र यादव, गिरिजा, महेश यादव, मोनिका आदि का विशेष सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed