{"_id":"5e2499658ebc3e4b2f088887","slug":"sports-kabaddi-winner-firozabad-news-agr4255923106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीएस उमा विद्यालय ने कबड्डी मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीएस उमा विद्यालय ने कबड्डी मुकाबला जीता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नेत्रपाल सिंह, रामबाबू स्मृति सेवा एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला उमा विद्यालय के खेल मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफानइल मैच खेले गए।
मैच में हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला ने सुमद्रा देवी उमा विद्यालय को और एसबीएल उमा देवी उमा विद्यालय ने दौलत शिक्षण संस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला एवं एसबीएस उमाविद्यालय के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एसबीएस उमा विद्यालय ने कुबेर उमावि को एक अंक से पराजित कर दिया।
जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड के साथ पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से प्रतिभा के साथ बल एवं स्वास्थ्य का संवर्धन होता है। अध्यक्षता राजकांत व संयोजक मनोज राजताली ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैलाशचंद्र, हरीशंकर, राजेश पार्षद, अजय राठौर, गोल्डी, अजीम खां, देशराज यादव, सतीशचंद्र, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे।