{"_id":"5da4bc238ebc3e01451c2a84","slug":"sport-activity-in-firozabad-firozabad-news-agr4106422103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय क्रीडा़ प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय क्रीडा़ प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय क्रीडा परिषद द्वारा आयोजित जनपदीय क्रीडा समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग के द?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की 30वीं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का अयोजन दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता कराई गईं।
जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम चंद्र विजय सिंह ने गुब्बारे छोड़कर किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर डीएम को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम एमजी कॉलेज, रेवती देवी इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किए। इसके बाद 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई।
इसमें सपना गुर्जर, ईशा गुर्जर, सोनम यादव ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नूतन यादव प्रथम रहे। अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में रामपुत्र यादव ने बाजी मारी। अंडर 19 लंबी कूद बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज तजापुर की छात्रा निधि प्रथम स्थान पर रहीं। डीआर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में दीनबंधू इंटर कॉलेज की छात्रा निधि झा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
जीजीआईसी टूंडला की छात्रा कीर्ति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक प्रतियोगिता में ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज के छात्र अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग गोला फेंक में जीजीआईसी टूंडला की वंदना यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक चक्का फेंक प्रतियोगिता में छविराम, बालिका वर्ग में वंदना यादव ने बाजी मारी। डीआईओएस रितु गोयल, बीएसए अरविंद पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया। आयोजक गोपीनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान उमेश चंद्र यादव, डॉ. विनोद यादव, डॉ. रामनाथ यादव, पंकज भारद्वाज, नरेश बाबू, रवि प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, रविनंदन, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, डॉ. कप्तान सिंह आदि रहे।