फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Speeding Thar Crashes Into Workers on NH-19 One Killed Two Critically Injured

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा...बेकाबू थार ने तीन श्रमिकों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत; दो की हालत गंभीर

Sat, 22 Nov 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 09:28 AM IST
सार

फिरोजाबाद में बेकाबू थार ने फैक्टरी से लौट रहे तीन श्रमिकों को रौंद दिया। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Speeding Thar Crashes Into Workers on NH-19 One Killed Two Critically Injured
फिरोजाबाद हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे अदमपुर गांव के पास बेकाबू थार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवारों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव अदमपुर थाना मक्खनपुर निवासी (30) अवधेश, कैरई बैरई थाना शिकोहाबाद निवासी विजय प्रताप, गांव जेवड़ा निवासी राजू मक्खनपुर सदर बाजार स्थित एडवांस फैक्टरी से काम कर रोजाना की तरह अपने घर जा रहे थे। तभी अवधेश, विजय प्रताप और राजू तीनों जयपुरिया सिटी स्कूल के पास किसी काम से रुक गए। अवधेश अपनी बाइक और विजय व राजू एक बाइक पर थे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की तरफ जाती अनियंत्रित थार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। बेकाबू थार विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे गिर पड़ी। चालक मौका पाते ही गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मची हुई थी। मृतक अवधेश कुमार पांच भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed