फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sparks came out from the wires of the high tension line, wheat crop burnt to ashes

Firozabad News: हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी, गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sparks came out from the wires of the high tension line, wheat crop burnt to ashes
जसराना। तहसील क्षेत्र के गांव नगला घनी में हुई आगजनी की घटना में खेत के ऊपर जा रही हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से चार बीघा खेत में रेखी गेहूं की लॉक में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती गेंहू का लॉक जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपालों ने नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

तहसील के गांव नगला घनी निवासी नीलेश पुत्र होतीलाल ने चार बीघा खेत में खड़ी अपनी गेंहू की फसल को कटवाकर एकत्रित कर लिया था। अचानक खेत के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गेंहू के ढेर में आग लग गई। आग को देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने अपने प्रयासों से आग बुझाने का प्रयास करने के साथ ही दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती पूरा लाॅक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed