{"_id":"60bfb0828ebc3e201b7abe63","slug":"spai-was-furious-over-bringing-the-husband-of-district-panchayat-member-to-the-police-station-said-putting-pressure-on-voting-firozabad-news-agr49503511","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के पति को थाने लाने पर भड़के सपाई, कहा, वोटिंग के लिए डाल रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के पति को थाने लाने पर भड़के सपाई, कहा, वोटिंग के लिए डाल रहे दबाव
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। मंगलवार की रात 9:30 पर अचानक ही सिरसागंज थाने पर सपा कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए। कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ियों का काफिला थाने पर पहुंचा तो उसमें से वार्ड नंबर 32 की जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव पति रामब्रेश यादव मौजूद थे। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा की गंदी राजनीति बताया है।
वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई सुनीता यादव और उनके पति रामब्रेश यादव ने बताया कि वो पिछले 3 दिनों से वृंदावन में अपने परिवार के साथ परिक्रमा करने गए थे। लेकिन मंगलवार को वृंदावन पुलिस ने उनसे कहा कि आपके खिलाफ सिरसागंज थाने में तहरीर है और आपको थाने पर पूछताछ के लिए चलना होगा। पुलिस सुरक्षा के बीच रामब्रेश को सिरसागंज थाने लेकर आया गया लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सपा नेताओं में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, बिजेंद्र ठेकेदार, हरिशंकर यादव, सीताराम शर्मा आदि ने रास्ते मे ही पुलिस की गाड़ियों के साथ अपनी गाड़ियां लगा दी और थाने तक उनके साथ आये। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सरकार चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है और समाजवादी पार्टी इस कदम की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इस मामले से अवगत कराया गया है। बाद में एक घंटा तक चले हाई बोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस रामब्रेश यादव को कड़ी सुरक्षा में उनके घर पर छोड़ा गया।
बहुमत के साथ करूंगा वोट में निर्दलीय जीता हूं।
सिरसागंज थाने पर पुलिस हिरासत में पहुंचे रामब्रेश यादव ने कहा कि वे 3 दिन पहले सिरसागंज से तीर्थयात्रा पर गए थे। एकदम पुलिस कार्रवाई होना राजनीति का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा ने ही उनको टिकट दी थी लेकिन बाद में सीट बदलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि वे अपना वोट उसी को देंगे जिसके साथ बहुमत होगा लेकिन दबाव से वोट लेना गलत है।