{"_id":"2d8256520ae5b8145ccff1ce812f1661","slug":"sp-with-the-uncontested-fateh-garh-three-rann-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने निर्विरोध फतेह किए सात गढ़, तीन में रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने निर्विरोध फतेह किए सात गढ़, तीन में रण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन के बाद सपा उसी रफ्तार से विकास खंडों में भी काबिज हो रही है। जिले के नौ ब्लाकों में सपा सात स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन तक पहुंची वहीं दो विकास खंडों में चुनाव होगा। ब्लाक प्रमुख के छह ब्लाकों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण वहां निर्विरोध प्रमुख बनना तय हो गया है। अरांव, जसराना ब्लाक में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण चुनाव होने की संभावना है। प्रत्याशी अपने प्रस्तावक, अनुमोदक और लावलश्कर के साथ मुख्यालय पहुंचे।
शुक्रवार सुबह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल की पुत्री अर्चना पत्नी कमलेश विजय ने अपना नामांकन दो सैट में एआरओ सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला के समक्ष पेश किया। उनके अनुमोदक सीमा दिवाकर एवं रामदत्त और प्रस्तावक जगन्नाथ व बैकुंठी देवी रहीं। नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव, योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर, बंटू कठेरिया, यतेंद्र यादव, सतेंद्र यादव मौजूद थे।
नारखी ब्लाक से सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के भाई दिनेश यादव ने लावलश्कर के साथ एआरओ एवं पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव के समक्ष नामांकन किया। एमएलसी प्रत्याशी उदयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू मौजूद थे।
विज्ञापन
एका ब्लाक में सपा के प्रत्याशी कीर्तिराम दिवाकर निवासी कछवाई ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ विधायक जसराना रामवीर यादव, प्रबल प्रताप उर्फ पंकज यादव, अमोल यादव मौजूद थे। टूंडला ब्लाक से वीना कुमारी पत्नी सत्यवीर सिंह ने नामांकन एएलसी राजेश मिश्रा के समक्ष दाखिल किया। सपा के एमएलसी प्रत्याशी उदयवीर सिंह धाकरे, सपा जिलाध्यक्ष के साथ ही काफी सपाई मौजूद थे।
शिकोहाबाद ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीनाथ देव यादव की पुत्रवधू रूबी यादव पत्नी शांति स्वरूप यादव ने एआरओ जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र को दाखिल किया। हाथवंत ब्लाक में सपा प्रत्याशी महेश यादव ठेकेदार ने एआरओ एई डीआरडीए आरके श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
अरांव में अमृता एवं शीला में होगी जंग
सिरसागंज(ब्यूरो)। अरांव ब्लाक में नामांकन को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी तैनात की गई थी। जोनल मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एएसपी ग्रामीण संजय यादव, सीओ संजीव वाजपेई के साथ कई एसओ व पुलिस बल मौजूद था। सपा प्रत्याशी शीला देवी पत्नी प्रेम दास उर्फ मुन्नालाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू थे। भाजपा नेता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू अमृता सिंह समर्थकों व वाहनों के काफिले के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंची। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के वाहनों के काफिले को अरांव तिराहे पर प्रशासन ने रोक दिया। वहां से अमृता सिंह, भाजपा नेत्री सुमन चतुर्वेदी, धर्मेंद्र दुबे व अनुमोदक व प्रस्तावक के साथ पैदल ब्लाक तक पहुंचीं। 12.45 बजे उन्होंने अपने नामांकन के दौ सैट डा. दुष्यंत यादव के समक्ष दाखिल किए। नामांकन के बाद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कसबा अरांव में कहा कि सपा की गुंडागर्दी एवं पुलिस के उत्पीड़न ने हमारे मनोबल को और बढ़ा दिया है। सात फरवरी को यह चुनौती आयोग की होगी कि वह प्रशासन से किस तरह से निष्पक्ष चुनाव कराता है। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, सुमन चतुर्वेदी एवं अधिवक्ता धर्मेंद्र दुबे एडवोकेट व राजू पंडित आदि साथ थे।
रामपाल एवं आकृति ने भरे नामांकन
जसराना(ब्यूरो)। जसराना ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी डा. रामपाल यादव ने लावलश्कर के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। यहां सयुस के जिलाध्यक्ष अंशुल विक्रम सिंह, डा. रूप किशोर, डा.अशोक यादव सहित काफी सपाई मौजूद थे। दूसरा नामांकन आकृति यादव पत्नी डा.संजीव यादव ने समर्थकों के साथ एआरओ एसके सिंह के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजीव यादव, धीरेंद्र यादव, राकेश यादव, प्रधान झपारा संगीता यादव साथ थे। एआरओ एसके सिंह ने कहा कि जांच के दौरान दोनों ही नामांकन सही पाए गए।
जोगेंद्र और सुशील के मध्य मुकाबला
सिरसागंज। मदनपुर ब्लाक में सपा प्रत्याशी जोगेंद्र यादव पुत्र नरेश यादव ने अपना नामांकन समर्थकों के साथ दाखिल किया। सिरसागंज क्षेत्र विधायक हरिओम यादव एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, ठाकुर प्रदीप यादव भी साथ थे। दूसरे प्रत्याशी सुशील यादव पुत्र पूर्व प्रधानाचार्य हरी शंकर यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर एआरओ एवं एक्शईएन नलकूप हरिद्वारीलाल ने बताया कि जांच के दौरान दोनों नामांकन सही पाए गए हैं।
आज वापसी, कल होगा मतदान
ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन दाखिल होने के साथ ही जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिले में दाखिल हुए सभी नामांकन सही मिले हैं। नाम वापसी छह फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगी। मतदान सात को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक तथा इसके बाद मतगणना होगी।