{"_id":"6ac145067396bda70c069aab","slug":"sp-to-launch-a-campaign-against-the-chief-election-commissioner-in-the-district-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-186831-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जिले में करेगी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जिले में करेगी संघर्ष
Sat, 03 Oct 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सपा सड़कों पर उतरेगी। जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है तथा जल्द ही प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिलते ही सपा तहसील से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन करेगी।
सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के तहत सड़कों पर उतरेंगे। सपा द्वारा वोट बचाओ-देश बचाओ विशाल पैदल मार्च का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कलैक्ट्रेट पर किया जाएगा। जिस तरह से चुनाव आयुक्त ने वोट को कटवाने का काम किया है। उस तरह की वोट चोरी रोकने के लिए एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए सपा का हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसीलों स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सपा के जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव,शिकोहाबाद विधायक डॉ.मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने भी कहा कि सपा इस मुद्दे पर एकजुट होकर आंदोलन करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विजेंद्र सिंह यादव, डॉ.विजय आर्या, सतेंद्र जैन सौली, राजकुमार,प्रदेश सचिव जगमोहन यादव, यूथ अध्यक्ष केवी यादव उपस्थित थे।