फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP's hooliganism will respond to the public in 2017

सपा की गुंडागर्दी का जवाब 2017 में देगी जनता

Sun, 16 Aug 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP's hooliganism will respond to the public in 2017
सिरसागंज। देश को आजाद हुए वर्षों हो गई लेकिी आजादी का असल अहसास भाजपा शासन में ही दिखता है। कांग्रेस जब सत्ता में रही तो जनता के साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया, अब प्रदेश की जनता भी भाजपा मय होना चाहती है। सपा सरकार में मानों परतंत्रता का एहसास करा रहा हो। सपा की गुंडागर्दी और अराजकता का जवाब जनता 2017 में चुनावी समर में देगी।
विज्ञापन

यह बात ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कही। वह सिरसागंज के निजी गेस्ट हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। सिरसागंज इकाई ने अमर शहीदों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस भी निकाला गया इसमें भाजपाईयों का जोश देखते ही बन रहा था। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़ती भीड़ लोकप्रियता का संदेश दे रही है। भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष मधू मिश्रा, अनीता जैन, सुनीता मिश्रा ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, बबली गौतम, स्वेता पोरवाल विनोद कुमारी आनंद सिह, सोनी शिवहरे, महेंद्र सिंह भोले, विपिन शिवहरे, बृजेश सिंह, नितिन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed