फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP ran village bicycle, counting Achievements

गांव-गांव दौड़ी सपा की साइकिल ,गिनाई उपलब्धियां

Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
SP ran village bicycle, counting Achievements
गांव-गांव दौड़ी सपा की साइकिल ,गिनाई उपलब्धियां - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने को मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा गांव-गांव निकाली। लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई, तो मुख्यमंत्री की सोच से भी लोगों को वाकिफ कराया।
विज्ञापन

सिरसागंज विधानसभा के मदनपुर ब्लाक में सपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी डा. दिलीप यादव, क्षेत्रीय विधायक हरिओम यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बतौर अतिथि पधारे जिला अध्यक्ष डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा. असीम यादव पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधान सभा प्रभारी ठा. प्रदीप सिंह, विधान सभा अध्यक्ष ठा. राघवेन्द्र सिंह, दुर्गपाल सिंह डीपी यादव, विजेंद्र ठेकेदार व श्रीनाथ देव यादव, सरोज शर्मा सीताराम शर्मा, ग्याप्रसाद सोमेश आदि का सपा नगर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव, निमिश गुप्ता, लव यादव, सन्जू यादव, राहुल यादव, रिन्कू यादव प्रधान, उमेश यादव ने सोथरा रोड पर स्वगत किया। इसके बाद मदनपुर ब्लाक में साइकिल रैली को क्षेत्रीय विधायक हरिओम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव ने सिरसागंज के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।  नारखी ब्लाक प्रमुख डा.दिनेशयादव ने कोटला चौराहे से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला महासचिव नीरज जादौन, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, राजेश दादा, डारन सिंह, शंकरपाल सिंह, सुनहरी खां, सुनील यादव पन्नालाल राजपूत, प्रेमपाल बघेल आदि साथ रहे। शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अशोक यादव, विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरिओम यादव, सुनील वर्मा, निहाल सिंह वर्मा, डाल चंद्र वर्मा, देवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, नीरज प्रधान,राम सिंह,नवीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन



जसराना में निकली साइकिल यात्रा
जसराना। जसराना के वार्ड संख्या 12 में जिला पंचायत सदस्य अमोल यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विधायक रामवीर सिंह यादव ने करते हुए कहा कि सपा सरकार ने पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। अमोल यादव ने थानूमई में जनसभा को संबोधित करते सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर खैरगढ़ के ब्लाक प्रमुख महेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बॉबी यादव, राजेश, रंजीत यादव, नीटू यादव, शिवराज प्रधान आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed