फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP leaders trains police put Hutter

सपा नेताओं की गाड़ियों से पुलिस ने उतारे हूटर

Sun, 03 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP leaders trains police put Hutter
रविवार रात पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म और हूटर उतरवा दिए। शहर सुभाष
विज्ञापन
तिराहे पर चली चेकिंग के दौरान कई सपा नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सांसद से लेकर विधायक की सिफारिश भी नहीं मानी। वहीं कानपुर के एसपी नारकोटिक्स की गाड़ी को भी नीली बत्ती लगी होने के चलते रोक लिया। 



पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार रात जिले मेें अभियान चलाया गया। शहर में सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा, तो सीओ शिकोहाबाद और टूंडला ने भी अभियान चलाकर काली फिल्म और चार पहिया वाहनों में लगे हूटर उतरवाए गए। अभियान के दौरान आगरा के सपा नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी में सपा नेता परिवार के साथ मौजूद थे। सपा नेता ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया और कार में लगे हूटर को उतरवा दिया। वहीं दूसरी गाड़ी को रोकते हुए काली फिल्म के साथ हूटर उतरवा दिए। सपा नेता ने जिले के सपा विधायक से सीओ सिटी राजेश चौधरी की बात भी कराई फिर भी सीओ ने हूटर और काली फिल्म हटवा दिया।

आगरा की ओर से आ रही एसपी नारकोटिक्स कानपुर की निजी गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी पर हूटर तो नहीं था, लेकिन नीली बत्ती लगी हुई थी। चालक द्वारा बताए जाने तथा सीओ द्वारा फोन पर बात किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। सिरसागंज में एसपी देहात संजय सिंह ने विजय चौक चौराहे पर अभियान चलाकर सपा नेताओं समेत अन्य वाहनों की भी काली फिल्म और हूटर उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed