{"_id":"87bdce4ef28aac006ad46e512cef52df","slug":"sp-leaders-trains-police-put-hutter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं की गाड़ियों से पुलिस ने उतारे हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं की गाड़ियों से पुलिस ने उतारे हूटर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 03 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म और हूटर उतरवा दिए। शहर सुभाष
विज्ञापन
तिराहे पर चली चेकिंग के दौरान कई सपा नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।
सांसद से लेकर विधायक की सिफारिश भी नहीं मानी। वहीं कानपुर के एसपी
नारकोटिक्स की गाड़ी को भी नीली बत्ती लगी होने के चलते रोक लिया।
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार रात जिले मेें अभियान चलाया गया। शहर में सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा, तो सीओ शिकोहाबाद और टूंडला ने भी अभियान चलाकर काली फिल्म और चार पहिया वाहनों में लगे हूटर उतरवाए गए। अभियान के दौरान आगरा के सपा नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी में सपा नेता परिवार के साथ मौजूद थे। सपा नेता ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया और कार में लगे हूटर को उतरवा दिया। वहीं दूसरी गाड़ी को रोकते हुए काली फिल्म के साथ हूटर उतरवा दिए। सपा नेता ने जिले के सपा विधायक से सीओ सिटी राजेश चौधरी की बात भी कराई फिर भी सीओ ने हूटर और काली फिल्म हटवा दिया।
आगरा की ओर से आ रही एसपी नारकोटिक्स कानपुर की निजी गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी पर हूटर तो नहीं था, लेकिन नीली बत्ती लगी हुई थी। चालक द्वारा बताए जाने तथा सीओ द्वारा फोन पर बात किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। सिरसागंज में एसपी देहात संजय सिंह ने विजय चौक चौराहे पर अभियान चलाकर सपा नेताओं समेत अन्य वाहनों की भी काली फिल्म और हूटर उतरवाए।