फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP frontal group

पुलिस ने रोका सपा के फ्रंटल संगठनों का जुलूस, सिनेमा चौराहे पर नोकझोंक

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP frontal group
नागरिकता संशोधन बिल का बिरोध करने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को हिदायत देते थाना प्रभारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में सपा के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर नगर में जुलूस निकाला। जुलूस सिनेमा चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने रोक दिया। पुलिसकर्मियों से इस दौरान नोकझोंक हुई। पुलिस ने सपा नेताओं से जुलूस की अनुमति मांगी तो नहीं दिखा सके। पुलिस सभी को थाना उत्तर लाई। इसके बाद जुलूस स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी सुभाष तिराहे पर एकत्रित हुए थे। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष केबी यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू के नेतृत्व में सपाई हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस के रूप में निकले थे। सपाई नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस जैसे बस स्टैंड, नगर निगम के सामने, गांधीपार्क, छिंगामल का बाग, संत तिराहे होते हुए सिनेमा चौराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से एसएचओ उत्तर केडी शर्मा, दक्षिण दिनेश कुमार सिंह व रामगढ़ सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। पुलिस ने जुलूस निकालने की अनुमति पत्र जब मांगा तो कोई नहीं दिखा सका। पुलिस सपाइयों को थाना उत्तर ले गई। सपाई यहां नारेबाजी करते रहे। जुलूस की जानकारी होती सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सख्त हिदायत दी कि धारा 144 लागू है बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इस दौरान मोहित शर्मा, अलकाव निजाम, दिलीप सिंह, उदयभान प्रजापति, पंकज यादव, हसन इसार रिजबी, शेख जुबैर, राजू खान, इमरान, अनुज पचौरी, संतोष अग्रवाल, शकील अब्बासी, दीपक लोधी, अन्नू गुर्जर आदि सहित ही काफी सपाई शामिल थे।

सीओ सिटी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया भ्रमण
फिरोजाबाद। नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में सपा के द्वारा जुलूस निकाले जाने के बाद सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में भ्रमण किया। पुलिस की टीम दिन में क्षेत्र में राउंड लेती दिखाई दीं। शुक्रवार को जुमा होने के कारण पुलिस की टीम बाजारों के साथ प्रमुख मस्जिदों के आस-पास सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed