फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP-BSP was ruined state: Niranjan Jyoti

सपा-बसपा ने किया प्रदेश को बर्बाद: निरंजन ज्योति

Sun, 29 Jan 2017 12:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 29 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP was ruined state: Niranjan Jyoti
साध्वी ‌न‌िरंजन ज्योत‌ि को सुनने जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
 प्रदेश को सपा और बसपा ने बर्बाद कर दिया है। दोनों दल जातिवाद की राजनीति करते हैं। यह बातें खाद्य एवं प्रसंस्करण केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति  ने सीयर देवी माता मंदिर प्रांगण कोट कसौंदी में चुनावी जनसभा में कहीं। वह यहां भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फटी जेब दिखाकर गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि अब ‘पंजे’ को ‘साइकिल’ का सहारा लेना पड़ रहा है। सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें हर जाति और धर्म का बराबर सम्मान है। उन्होंने प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच विवाद को नौटंकी करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी को देशहित में बताते हुए कहा कि इससे सबसे अधिक परेशानी मुलायम और मायावती को हुई। उन्होंने स्वयं को निषाद समाज की बेटी कहते हुए एसपी सिंह बघेल के लिए वोट मांगे। जनसभा में जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, प्रेम सिंह वर्मा, दीपक राजौरिया, यजुवेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, कालीचरन  यादव, सीताराम निषाद, देवीराम, नरेश वर्मा, देवकरन दिलावर, भीकम सिंह बघेल, प्रेम सिंह  सरपंच, शंभूदयाल, हिना देवी, डालचंद्र वर्मा, कपूर चंद्र वर्मा, सत्यपाल  वर्मा, मदन बाबू आदि उपिस्थत रहे। अध्यक्षता बाबा दौलत गिरी और संचालन अविनाश भोले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस के गठबंधन से फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर बोलीं कि भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है। इसका फैसला हाईकमान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed