फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sp-bjp-akhilesh

सपा दंगाइयों का समर्थन करने वाला दल : त्रिपाठी

Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sp-bjp-akhilesh
टूंडला (फिरोजाबाद)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के रॉयल गार्डन में टूंडला महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा को दगाइयों का समर्थन करने वाला दल बताया। वहीं एबीवीपी को छात्रों के हितों में कार्य करने वाला संगठन कहा।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फिरोजाबाद दौरे पर कहा कि सपा का मुख्य काम दंगाइयों को पुरस्कृत करना रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने शिवपाल यादव के सीएम ईमानदार और सरकार में भ्रष्टाचार के बयान पर कहा कि शिवपाल यादव से भाजपा को ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। बोले कि कमिश्नरी सिस्टम अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ही लागू किया जा रहा है। कमिश्नरी सिस्टम देश के कई मेट्रो सिटी में पहले से है।
विज्ञापन

जेएनयू में एबीवीपी का नाम आने के सवाल पर कहा कि एबीवीपी शांतिपूर्वक काम करने का कार्य करती है, जबकि जेएनयू की अध्यक्ष आईसी घोष ने वहां पथराव व तोड़फोड़ करने का काम किया। जो छात्रों को भड़काकर अशांति फैलाने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने सीएए व एनआईसी की जानकारी देते हुए लोगों को से कहा कि जो लोग इसके बारे में नहीं जानते उन्हें इसके बारे में बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीन पाठक ने की तथा संयोजक मनोज वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed