{"_id":"56fc174c4f1c1b3448f00e62","slug":"sopheepur-ke-paas-hoga-doosaree-puliya-ka-nirmaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफीपुर के पास होगा दूसरी पुलिया का निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफीपुर के पास होगा दूसरी पुलिया का निर्माण
अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालभाड़ा कारीडोर के निर्माण के दौरान ग्राम सोफीपुर के समीप पुलिया निर्माण की मांग के बावजूद रेल अधिकारियों के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के मामले को नगर विधायक मनीष असीजा ने गंभीरता से लिया। क्षेत्रीय जनता के साथ रेलवे अफसरों को निरीक्षण कराया। अधिकारियों ने मंथन के बाद पुलिया निर्माण पर सहमति दे दी। इससे क्षेत्र की दो लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
शहर के दक्षिणी क्षेत्र में रेलवे फ्रैट कारीडोर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा सोफीपुर के समीप पुलिया निर्माण की मांग काफी लंबे अर्से से की जा रही थी। यह मार्ग फतेहाबाद से शमशाबाद, धौलपुर, राजाखेड़ा, भिंड व मुरैना आदि शहरों को जोड़ता है। क्षेत्रीय जनता ने नगर विधायक मनीष असीजा को अपनी समस्या बताई। तीन दिन पूर्व नगर विधायक मनीष असीजा ने पार्टी नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, शंकरलाल निषाद, भगवान सिंह झा, विनोद शर्मा व क्षेत्रीय जनता के साथ दौरा किया। रेलवे के अधिकारियों को पूरी स्थिति की जानकारी दी।
बुधवार को रेलवे के डिप्टी सीपीएम संदेश श्रीवास्तव तथा जीटीएल एमआर खान ने अपनी टीम और विधायक के साथ मौके का निरीक्षण किया। रेलवे अफसरों को बताया गया कि घनी आबादी के लिए आवागमन में एक पुलिया काफी दिक्कत खड़ी करेगी। आखिर रेलवे अधिकारियों ने दूसरी पुलिया बनाने की सहमति दे दी। दूसरी पुलिया के निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। हरेंद्र वर्मा, चंद्र भान वर्मा, कालीचरन निषाद, चंदन सिंह मुखिया, किताब सिंह बघेल, राममूर्ति, मुकेशचंद्र, पवन कुमार, गिरिजाशंकर, भूरी सिंह सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे।