{"_id":"63d692644917b3557b0a16dd","slug":"sonam-of-firozabad-took-last-wicket-of-england-in-icc-under-19-women-s-cricket-world-cup-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonam Mukesh Yadav: फिरोजाबाद की बेटी ने फाइनल में दिखाया जलवा, खुशी से झूमा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonam Mukesh Yadav: फिरोजाबाद की बेटी ने फाइनल में दिखाया जलवा, खुशी से झूमा पूरा गांव
Mon, 30 Jan 2023 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:43 AM IST
सार
अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में खेलते हुए फिरोजाबाद की सोनम ने 1.1 ओवर में तीन रन देकर एक विकेट लिया। उनका मैच देखने के लिए उनके घर के सामने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप में खेलीं फिरोजाबाद की सोनम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद की बेटी सोनम ने अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में अपना जलवा दिखाया। वह आलराउंडर प्लेयर के रूप में टीम में खेलीं। सोनम बाएं हाथ की स्पिन बॉलर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। उन्हें टीवी में देखकर गांव व क्षेत्र के लोगों में काफी उल्लास रहा।
विज्ञापन
सोनम जिले के राजा के ताल गांव में की रहने वाली हैं। वह साउथ अफ्रीका में हुए इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच में खेलीं। पिता ने बताया कि फाइनल मैच देखने के लिए घर के बाहर एक बड़ा टीवी लगाया गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा रही। स्क्रीन पर सोनम को देखकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी छा गई।
विज्ञापन
परिजन भी खुशी से भावुक हो गए
टीवी पर सोनम को खेलते देखा तो परिजन भी खुशी से भावुक हो गए। सोनम बाएं हाथ की स्पिन बॉलर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। सोनम को फाइनल में 15वें ओवर तक गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया तो उनके प्रशंसक निराश हुए।
विज्ञापन
मैच देखते प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि 16वें ओवर में सोनम को बॉल थमाई गई। सोनम ने अपना दूसरे ओवर (18वें) फेंकते समय पहली गेंद पर ही विकेट चटका दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ऑल आउट हो गई। सोनम ने 1.1 ओवर में तीन रन देकर एक विकेट लिया। उनका प्रदर्शन देख लोग हर्षोल्लासित होते रहे। क्रिकेट प्रेमी विकास पालीवाल ने सोनम की सफलता पर खुशी जाहिर की।