फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son became beast while drunk mother murdered by beating with sariya in firozabad

UP: हैवान बने बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र; कांप गई रूह

Mon, 29 Jan 2024 01:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 29 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

हैवान बने बेटे ने मां को लोहे की सरिया से तब तक पीटा जब तक वह मर न गई। बचाने आया पिता तो उसका भी ऐसा हश्र किया कि देखने वालों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
son became beast while drunk mother murdered by beating with sariya in firozabad
आरोपी राकेश, बरामद लाठी व लोहे की रॉड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। गांव के अजय पाल मजदूरी करते हैं। चार बेटे हैं। बड़ा बेटा राकेश नशे का आदी है। शनिवार रात 11:30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी (60)से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडे से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया। उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मामले में पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। -प्रमोद पंवार, थाना प्रभारी टूंडला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed