फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   solve water crisis

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिली तो तीन ब्लाकों में नही खलेगी पानी की कमी

Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
solve water crisis
फिरोजाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथरस माइनर में पानी की क्षमता वृद्धि की मांग उठाई जाएगी। तीन ब्लाकों के 130 से ज्यादा गांवों के 50 हजार किसानों को पेयजल व सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने को सिंचाई विभाग ने डीएम के निर्देशन में एक प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

हाथरस माइनर से आने वाला पानी पचोखरा के समीप से शुरू होकर छोटी-बड़ी नहर, रजबहा से जिले में 48.48 किलोमीटर रास्ता व 30 ग्रामों में होता हुआ ग्राम नगला मुल्ला तक आना चाहिए। वर्ष में महज तीन बार जिले को मिलने वाले हाथरस माइनर के पानी की मात्रा मांग के अनुरूप नहीं है। सिंचाई विभाग ने जिले के लिए करीब 200 क्यूसेक पानी की मांग की है। लेकिन बदले में 50 अथवा उससे कम पानी मिलता है। जो कि पचोखरा के समीप लोचाकोची गांव से शुरू होकर महज 12 से 15 किलोमीटर आगे नागऊ अथवा बैंदी तक ही आ पाता है। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे टूंडला, नारखी एवं फिरोजाबाद विकास खंड के 118 गांवों के 50 हजार किसानों को समस्या से निजात दिलाने को जिले के सिंचाई विभाग वृहद कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मिली मंजूरी तो होंगे ये फायदे-
- पचोखरा से दौकेली ग्राम पंचायत के नगला मुल्ला तक के 118ग्रामों में पेयजल किल्लत होगी दूर, लगभग 50हजार किसानों को सिंचाई के संसाधन होंगे सुलभ
- नारखी, टूंडला व फिरोजाबाद आंशिक वाले कई ग्रामों में खारे पानी की समस्या से निजात व भूगर्भ जल स्तर को बढाने में मिलेगी मदद
टूंडला, नारखी एवं फिरोजाबाद ब्लाक में सिंचाई और पेयजल समस्या के स्थायी निदान के लिए डीएम के निर्देशन में एक प्रस्ताव तैयार किया है। हाथरस माइनर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed