{"_id":"e64918dac57d11c3641c2954944cd1d4","slug":"social-regeneration-of-conflict-resolution-at-all-levels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक उत्थान के लिए हर स्तर पर संघर्ष का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक उत्थान के लिए हर स्तर पर संघर्ष का संकल्प
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय यादव महासभा ने बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ कई पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने महासभा का हर संभव मदद का भरोसा दिया।
कोटला मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में शेर सिंह यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, चरन सिंह यादव एवं ग्राम लांघी के जेपी यादव की पुत्रवधू का प्रधान चुने जाने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में धर्म सिंह यादव ने कहा कि वह महासभा के हर कार्यक्रम में अपनी ओर से सहयोग करेंगे। रामवीर सिंह यादव ने शिक्षा पर जोर दिया। चरन सिंह यादव ने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षित किए बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस दौरान जेपी यादव ने महासभा का सहयोग करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया है। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कुरीतियों को दूर करने का भरोसा दिलाया। शेर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। अनवर सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनीप यादव, रामवीर यादव एमएस, लोकदीप यादव, बंटू यादव, दीपू यादव, बबलू यादव, दिनेश यादव, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।