फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SO line hajir in case of murder in Garhi Kalyan village of Firozabad

Firozabad: एसओ ने मदद करने को एक लाख मांगे, 50 हजार नकद लिए...फिर भी कर दी गई पीड़ित की हत्या; लाइन हाजिर

Mon, 09 Oct 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 06:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित से एसओ ने मदद करने के लिए एक लाख रुपये मांगे। 50 हजार नकद ले लिए। इसके बाद भी पीड़ित की हत्या हो गई। एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। 

विज्ञापन
SO line hajir in case of murder in Garhi Kalyan village of Firozabad
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के गढ़ी कल्याण गांव में हुए हत्याकांड के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी पर भी गाज गिरी है। वर्तमान में दक्षिण थाने के प्रभारी प्रदीप पांडेय पर पीड़ित से 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप है। वह नौ दिन ही दक्षिण थाने में रह सके। एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात वैभव सिंह को प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन


थाना नारखी के तत्कालीन प्रभारी प्रदीप पांडेय पर आरोप है कि फतेहपुरा निवासी जगदीशपाल सिंह की हत्या से पहले उन्होंने पीड़ित जगदीशपाल से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। मृतक के बेटे योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने एक लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने कब्जा दिलाने की बात कही थी। उन्हें पचास हजार रुपये दिए गए। उसके बाद जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर टालमटोल करते रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: अखिलेश बोले- घोर जातिवादी पार्टी भाजपा, देवरिया कांड में भी लेना चाहती लाभ; देशभर में हो जातीय सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्टूबर को ट्रैक्टर से कुचलकर जगदीशपाल की हत्या कर दी गई थी। एसएसपी आशीष तिवारी ने रविवार रात वर्तमान थाना प्रभारी नारखी नरेंद्र शर्मा सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। वहीं रिश्वत लेने के आरोप में घिरे वर्तमान में थाना दक्षिण के प्रभारी प्रदीप पांडेय को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक वैभव सिंह को दक्षिण थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

दक्षिण थाने का प्रभार मिलने के बाद भी की थी लापरवाही

एक सप्ताह पूर्व नारखी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय को दक्षिण थाने का प्रभारी बनाया गया था। यहां भी उनकी कई मामलों में लापरवाही उजागर हुई। गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार तो किया, मगर उसे 20 लीटर शराब के आरोप में जेल भेज दिया। 

इसके अलावा स्टेशन पर रोड पर भागवत कथा से मजदूर की साइकिल चोरी होने पर उसे रोता देख राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन ने थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर फोन किया था। उनका फोन बंद था। थाने का सीयूजी नंबर करीब दो से ढाई घंटे तक बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed