फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   So far six have died due to viral in village Gaonch, sick from house to house

गांव गौंछ में वायरल से अब तक छह की मौत, घर-घर में बीमार

Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
So far six have died due to viral in village Gaonch, sick from house to house
रफ़रोजाबाद ! गोंछ का बाग स्थित गांव में घर-घर विछी चारपाई पर लेटे बीमार बच्चे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया और वायरल का प्रकोप देहात क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। फिरोजाबाद, कोटला फरिहा मार्ग स्थित नदी के किनारे बसे गांव गौंछ में वायरल से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी घर-घर में बीमार हैं। उपचार के लिए ग्रामीण फिरोजाबाद एवं आगरा तक दौड़ लगाने को मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर महज खानापूर्ति की। ऐसे में निजी चिकित्सकों से उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन हजार आबादी वाले गांव गौछ में शकुंतला देवी (65) पत्नी समुद्रा सिंह, देवीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, नेहा (20) पत्नी हरेंद्र सिंह, नीतू देवी (22) पत्नी रामकुमार की वायरल के कारण मौत हो चुकी है। उमेश कुमार ने बताया कि उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उमेश ने बताया दो वर्षीय बेटी दुर्गेश को 28 सितंबर को बुखार आया और 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई। बेटे अमित की भी तबियत खराब है। पड़ोस के ही राकेश के घर में बेटी अंजली (12), कान्हा (दस) एवं रामशंकर (18) को बुखार आ रहा है। पड़ोसी राधाकिशन की पत्नी रामादेवी (35) हाथ में ड्रिप चढ़ रही थी।
विज्ञापन

बोलीं, मेरी बेटी खुशी, खुशबू के साथ बेटे प्रशांत को बुखार आ रहा है। छोटेलाल की पत्नी कमलेश देवी (30) एवं बेटा कपिल, विशाल एवं बेटी करिश्मा बुखार से पीड़ित है। देवेंद्र के घर में डिंपल (23), परी (सात), गुंजन (पांच) की तबियत खराब है। विनय (18), रामवती (80), विजय सिंह के घर में कौशल (18), गुंजन (16) बुखार से पीड़ित है। कुलदीप के घर में राजश्री (नौ), जयश्री (आठ), खुशी को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीप्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि पत्नी बिट्टो देवी (26) को आराम नहीं मिल सका है और उसके बेटे धर्म सिंह (11) की भी तबियत खराब है। अजय पुत्र रामजीलाल का आगरा में उपचार चल रहा है। प्रमोद के घर में पत्नी सुधा, विकास (18), विशाल (15), मोहिनी (14) व शालिनी (12) की भी तबियत खराब है। दिनेश कुमार के घर में दिनेश खुद बुखार से पीड़ित है और पत्नी ममता देवी (26), दो बच्चे प्रांशी एवं शिवानी को बुखार आ रहा है।

गांव में है साफ-सफाई
गांव गौंछ में कुछ स्थानों पर पशुओं का गोबर छोड़ दें तो गांव में गलियों में सीसी निर्माण के साथ साफ सफाई नजर आती है। गांव के धीरेंद्र सिंह जुरैल ने कहा कि हो सकता है कि नदी का किनारा होने के कारण बुखार का असर अधिक है। उन्होंने कहा फिलहाल यहां बेहतर उपचार दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed