{"_id":"66967709e91ff8b3940aecad","slug":"snake-entered-young-mans-bike-saved-by-shopkeepers-alertness-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-129151-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक की बाइक में घुसा सांप, दुकानदार की सतर्कता से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक की बाइक में घुसा सांप, दुकानदार की सतर्कता से बचा
Tue, 16 Jul 2024 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। एक सांप मंगलवार को बाइक की सीट के नीचे घुस गया। गनीमत रही कि समय रहते लोगाें की नजर उस पर पड़ गई, अन्यथा वह बाइक सवार को काट सकता था। थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी राहुल यादव मंगलवार सुबह बाइक पंचर होने पर वह बनकट स्थित बाबा नीम करोरी खाद बीज भंडार पर खड़ी कर चला गया था। इस बीच एक सांप उसकी बाइक में सीट के नीचे जाकर बैठ गया। जिसे दुकानदार ने देख लिया। दोपहर बाद तीन बजे करीब जब वह वापस लौटा तो दुकान स्वामी नवीन शर्मा ने उन्हें सांप के बाइक की टंकी के नीचे छुपे होने की जानकारी दी।
बाइक में सांप हाेने की जानकारी पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। बाइक स्वामी राहुल ने सांप को बाइक से निकालने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों से गुहार लगाई। राहुल ने बताया कि वन विभाग ने सिर्फ अजगर पकड़ने की बात कहते हुए सांप पकड़ने से इन्कार कर दिया। इस बीच मौजूद लोगों ने सांप को निकालने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकला। तब लोगों ने बाइक में ही उसे मार दिया तथा बाहर खींचकर निकाल दिया।