फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Small scale industries are benefiting from the reduction in GST rates.

Firozabad News: जीएसटी दरों में कमी का लघु उद्योगों को मिल रहा लाभ

Tue, 07 Oct 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Small scale industries are benefiting from the reduction in GST rates.
सांकेतिक 
- आत्मनिर्भर भारत पर भाजपा के सम्मेलन में भाजपा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बोले -
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत टूंडला विधानसभा सम्मेलन शहर के एक मैरिजहोम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में, जीएसटी की दरें कम होने और नियमों-प्रक्रियाओं के आसान बनने से लघु एवं कुटीर उद्योगों को बहुत लाभ होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने तथा संचालन दीपक चौधरी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, अतुल प्रताप सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक), पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, पालिकाध्यक्ष भंवरसिंह ठेकेदार, सुशील चक, सतीश बघेल, राजेश चौहान ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मनप्रीत सिंह कीर, बंसतलाल साहू जैन, डॉ अमित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, सचिन जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्मनिर्भर होकर ही भारत विकसित देश बनेगा
टूंडला। ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत थीम दी है। भारत तब विकसित होगा, जब वह आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत मात्र एक संकल्प नहीं है, यह हमारा ध्येय बन चुका है। इस अभियान के तहत संकल्प रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही संकल्प पत्र गांव-गांव भरे जाएंगे। इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 25 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। जो तीन महीने 25 दिसंबर तक चलेगा। संवाद


सवालों पर उलझे क्षेत्रीय अध्यक्ष
टूंडला। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वार जीएसटी के फेर बदल में पूछे गए सवाल में रोजमर्रा की दाल, चीनी व आटा, किताब, दवाइयों के मूल्यों पर अलग-अलग पूछ गए सवालों पर वे अटक गए। उनसे रोजमर्रा की वस्तुओं पर जो जीएसटी के बदलाव से पहले मूल्य था, वही मूल्य बदलाव के बाद भी है का वे जवाब नहीं दे सके। बाद में उन्होंने कहा कि बाजार में पुरानी वस्तुएं उसी मूल्य पर बेची जा रही हैं तो उसकी वे जानकारी कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed