फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sixty year old woman committed suicide by hanging herself Hurt by daughter-in-law words in Firozabad

वृद्धा ने मौत को लगाया गलेः कहासुनी के दौरान बहू ने कर दी बेइज्जती, सह न सकी, धोती का फंदा बनाया और झूल गई

Thu, 02 Mar 2023 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 01:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बहू की बातों से आहत होकर 60 वर्षीय सास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
sixty year old woman committed suicide by hanging herself Hurt by daughter-in-law words in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहू की बातों से आहत 60 वर्षीय वृद्धा ने मौत को गले लगा लिया। उसने सांड़ी का फंदा बनाया और झूल गई। घर वालों ने देखा तो रोना-पिटना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली है।

विज्ञापन


मामला एका थाना क्षेत्र के नगला मोती गांव का है। गांव निवासी रोशनलाल की पत्नी सिंदूरी देवी (60) परिवार के साथ रहती थी। उसके साथ बेटा शिवेंद्र और बहू विनीता भी रहती थी। गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर सिंदूरी की अपनी बहू विनीता से कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान बहू ने सास को काफी अपशब्द कह दिए। 

विज्ञापन

धोती का फंदा बनाकर झूल गई

बहू द्वारा की गई बेइज्जती को वह सह न सकी। थोड़ी देर तक तो वह गुमशुम हालत में इधर-उधर बैठी रही। इसके बाद वह कमरे में गई और धोती का फंदा बनाकर झूल गई। जानकारी पर गांव के लोग जमा हो गए। प्रदान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed