फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sixty grams of gold looted from jewelers shop

ज्वेलर्स की दुकान से साठ ग्राम सोना लूटा

Sat, 23 Jan 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए बदमाश दिन दहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से 60 ग्राम सोना लूटकर लेे गए। स्वर्णकार के बेटे ने शोरगुल कर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

 जसराना निवासी अनिल जैन की मीना मार्केट में ज्वेलर्स की दुकान है। शनिवार दोपहर अनिल जैन का बेटा शिवम दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने शिवम से आभूषण दिखाने को कहा। शिवम ने आभूषण निकालने के लिए जैसे ही तिजोरी खोली तभी एक बदमाश ने छपट्टा मारकर उसमें रखे साठ ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। जबकि दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर दुकान के बाहर खड़ा हो गया। शिवम ने शोर मचाया तब तक दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। आसपास के लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर अनिल भी आ गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कराई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आए दिन हो रही लूट पाट की घटनाओं पर रोष जताया। लुटेरों को पकड़ने और घटना का खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed